Skip to main content

प्याऊ का महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने किया उद्घाटन


 हरिद्वार। श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सिंहद्वार पर स्थापित किए गए प्याऊ का उद्घाटन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा का बड़ा महत्व है। मानव सेवा ही ईश्वर पूजा है। प्यासे को पानी पिलाना बेहद पुण्य का कार्य है। भारत में प्राचीन काल से ही पथिकों की सुविधा के लिए प्याऊ लगाने की परंपरा रही है। ऐसे में यात्रियों की सेवा के लिए प्याऊ की स्थापना कर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इससे अन्य संगठनों को भी प्रेरणा मिलेगी और मानव सेवा के कार्यो के लिए आगे आएंगे। संस्था के मुख्य मार्गदर्शक पराग गुप्ता एवं संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही संस्था का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था द्वारा निरंतर सेवा कार्यों का संचालन किया जा रहा है। हरिद्वार में बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार आते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए संस्था की और से कई स्थानों पर प्याऊ की स्थापना की गयी है। इसी कड़ी में प्रमुख समाजसेवी पुरूषोत्त्म अग्रवाल के सहयोग से सिंहद्वार पर प्याऊ की स्थापना की गयी है। जिसका लाभ बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। इस दौरान मुकेश अग्रवाल,अरविन्द अग्रवाल,सुनील अग्रवाल गुड्डू,राजीव गुप्ता,दलीप गुप्ता,विनीत अग्रवाल,महावीर मित्तल,रविन्द्र गुप्ता,अंशुल गुप्ता, माध्विक मित्तल,रामबाबू बंसल,विजय कुमार गुप्ता,सुनील अग्रवाल,आशीष गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।