Skip to main content

चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का प्रशासन और पर्यटन कारोबारियों ने किया स्वागत

 


हरिद्वार। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के कई जत्थे हरिद्वार से चारधाम यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने मायादेवी मंदिर और चरण पादुका मंदिर में पूजा अर्चना की। रवानगी से पहले जिला प्रशासन और पर्यटन कारोबार से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। एआरटीओ रश्मि पंत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रीयों की बस को रवाना किया। बाबा बद्री केदार के जयकारों के साथ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। चारधाम यात्रा पर रवाना हुई नेहल ने बताया कि पिछले कई वर्षो से चारधाम यात्रा करने की इच्छा थी। 2010 में उनके माता पिता ने चारधाम यात्रा की थी। इसके बाद वे अपने पति और बेटे के साथ यात्रा पर जा रही है। यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं को सुखद,सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए एआरटीओ रश्मि पंत ने कहा कि वाहन चालक नियमों का पालन करें। उत्तराखंड पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील है। इसलिए प्रदूषण ना फैलाएं। स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमों का पालन करें। पूर्व विधायक संजय गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,भाजपा नेता आशु चौधरी,महेश गौड,प्रीत कमल ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने चारधाम यात्रियों के पंजीकरण व्यवस्था पर सवाल उठाए और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग भी की। पर्यटन कारोबारी नरेश गोयल ने कहा कि पंजीकरण के चलते यात्रियों के साथ पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहद दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में यात्रा के लिए पंजीकरण की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोविड के दौरान पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गयी थी।अभिषेक अहलूवालिया ने कहा कि देश के तमाम राज्यों से श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं। शुक्रवार से शुरू हो रही यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार से रवाना हुए हैं। लेकिन पंजीकरण में व्यवस्थाओं की कमी के चलते यात्रीयों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था को दुरूस्त करना चाहिए। जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाए। विजय शुक्ला ने कहा कि पंजीकरण ना होने पर श्रद्धालुओं को यात्रा पर नहीं भेज पा रहे हैं। यात्रा को ठीक से चलाना है तो व्यवस्थाओं को ठीक करना होगा। यात्रियों की संख्या सीमित करने की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। जिससे अधिक से अधिक लोग यात्रा पर जा सकें। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।