Skip to main content

चारधाम यात्रा पंजीकरण में अव्यवस्था का आरोप लगा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


 हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण करने में सरकार पर बदइंत जामी का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही तीर्थयात्रियों के साथ पंजीकरण काउंटर पर हुई अव्यवस्था से सरकार की बदइंतजामी की पोल खुल गई है। देशभर से आये श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक रामयश सिंह और निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि सरकार की बदइंतजामी से राज्य के पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। यदि जल्द ही यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित नहीं किया गया तो इसका असर पर्यटन से जुड़े कारोबारियों पर भी पड़ेगा। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार चारधाम यात्रा को सुचारू ढंग से आयोजित करने में अक्षम साबित हो रही है। जिसका खामियाजा सरकार को निकाय चुनाव में भुगतना पड़ेगा। महिला कांग्रेस पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी और रचना शर्मा ने कहा कि चारधाम यात्रियों की पंजीकरण प्रक्रिया के पहले दिन दिन ही यात्रीयों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जो कि बेहद निंदनीय व खेदजनक है। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा और वरिष्ठ नेता अरुण राघव ने कहा कि भाजपा सरकार आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव,यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हाण्डा,वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह,प्रहलाद सिंह चौहान,ऐश्वर्य पंत,आकाश बिरला,आशीष भारद्वाज,मनोज जाटव,कनिष्क कश्यप,हरजीत सिंह,कमल शर्मा आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।