हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि समिति द्वारा सीनियर सिटीजन का सर्वे किया जा रहा है। जिससे बुजुर्गो की समस्याओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते हैं तो अपनी समस्या के साथ अपनी पूरी जानकारी समिति को उपलब्ध कराएं। सभी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। समिति बुजुर्गो की समस्या को सरकार और न्यायालय तक ले जाने का प्रयास करेगी। एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि वर्तमान समय में बुजुर्गो को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दृष्टिगत समिति ने बुजुर्गो का सर्वे शुरू कराया है। समस्याओं का पता लगाकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग समाज और परिवार की धरोहर हैं। सभी को बुजुर्गो का ध्यान रखना चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment