Skip to main content

गुरूजन स्मृति समारोह के उपलक्ष्य में किया श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन


 हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित उछाली आश्रम में उन्नसवीं गुरुजन स्मृति समारोह के तहत साकेतवासी श्रीमहंत नृसिंह दास महाराज ढेरियाँ वाले की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित गुरूजन स्मृति के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के शुभांरभ से पूर्व गंगा तट से आश्रम तक कलश यात्रा निकाली गयी। भागवत कथा व्यास आचार्य रविशंकर महाराज नैमिषारण्य वाले ने श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रसपान कराया। कथा का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णु दास महाराज,महंत प्रेमदास,महंत हितेश दास,महंत प्रहलाद दास,महंत प्रमोद दास,महंत केशवानंद,महंत शत्रुघ्न दास,महंत सूरज दास,महंत सीता राम दास आदि संतों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कथा का शुभारंभ करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि गंगा की तरह भागवत भी मुक्तिदायनी है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर भागवत कथा का श्रवण निश्चित ही कल्याणकारी होता है। जो श्रद्धालु सात दिन श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर लेता है। उसकी मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष महंत विष्णु दास महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को भागवत कथा श्रवण का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा कलयुग में मुक्ति का एक मात्र साधन है। इसके श्रवण से जन्म-जन्मंातर के पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी से कथा श्रवण करते हुए भागवत पुराण में दिए गए जीवन जीने के तरीकों को भी अपनाने का आह्वान किया। कथा में मुख्य रूप से यजमान श्रीमती चंद बृजमोहन सेठ,श्वेता नितिन सेठ, वंदना,लवेश प्रवीण गुलाटी,सलोनी समीर गुलाटी,हिडन गुलाटी,सुरेश अरोड़ा,रुचि,कपिल अरोड़ा, कविता,गौरव अरोड़ा,प्रियंका,जतिन अरोडा,कनिष्क,ऋतिक,आराध्या,सरोज,जगदीश मक्कड,सीमा राम,किशन सेठ तथा प्रीति एवं विवेक गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।