Skip to main content

निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटे कार्मिक इलेक्शन मोड में कार्य करना सुनिश्चित करें- सीडीओ

 


हरिद्वार। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियों से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इलेक्शन मोड में कार्य करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विकास भवन सभागार में अधिशासी अधिकारियों तथा तहसीलदारों के साथ बैठक लेते हुए दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने,घटाने एवं पुनरीक्षण हेतु वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों,संभावित प्रत्याशियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ दो दिन के भीतर बैठकें आयोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कैम्प लगाकर वोटर लिस्ट शुद्धीकरण किया जाये,किसी भी स्तर पर कमीं न रहे। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को सम्बन्धित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए वार्ता करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि मतदाता सूची मांगने वाले व्यक्तियों से नियमानुसार निर्धारित शुल्क वसूल करते हुए मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि मतदाता सूची उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न बरती जाये,मतदाता सूची उपलब्ध कराने में आनाकानी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि मतदाता सूचियों में पात्र व्यक्तियों के नाम शत प्रतिशत दर्ज होने चाहिए और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूचि में दर्ज होने से न छूटे। उन्होंने निर्देश दिये कि मतदाता सूचियों के शुद्धीकरण हेतु आवश्यकतानुसार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाये। शिविरों के आयोजन से सम्बन्धित रोस्टर की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी दी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वोटर लिस्ट शुद्धीकरण कार्य में नगर निकाय की सीमा क्षेत्रों का विशेष ध्यान दिया जाये। सीडीओ ने नगर निकाय क्षेत्रों के बीएलओ को संक्रिय रखने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि ऋषिराम थपलियाल,तहसीलदार हरिहर उनियाल,प्रियंका रानी,अधिशासी अधिकारी राजकुमार भारती, संजय रावत,ए.राणा,सुभाष कुमार,कुलदीप नैथानी,आरडी पाठक,कुलदीप चौहान,सीमा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।