Skip to main content

समाज को संगठित रहने व युवाओं को अच्छी शिक्षा व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर बल

 ऑल इंडिया सैनी समाज (रजि0) की जिला कार्यकारिणी का विस्तार 


हरिद्वार। ऑल इंडिया सैनी समाज (रजि0) की जिला कार्यकारिणी का विस्तार संगठन के कैंप कार्यालय 03हनुमानपुरम फेस फर्स्ट कनखल पर किया गया। गत दिवस सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ 103वर्षीय स्वतन्त्रता सेनानी जैतपुर(लक्सर) निवासी राजाराम सैनी व संचालन संगठन के जिला महामंत्री पत्रकार काशीराम सैनी ने किया। कार्यक्रम में जनपद की मुख्य व युवा कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष इंजी बी.पी.सिंह सैनी एवं युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट विकास सैनी (प्रधान) ने प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में कराया गया। सभा में 04 जिला संरक्षक,05वरिष्ठ उपाध्यक्ष,12उपाध्यक्ष,10महासचिव,10सचिव,12सह सचिव,05संगठन सचिव,02 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई। सभा को प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी,महासचिव संगठन भोपाल सिंह सैनी,केन्द्रीय सचिव राजीव सैनी,प्रदेश महासचिव हेमन्त सैनी,सेवानिवृत्त तहसील दार सुशील सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष शेषराज सैनी,सुदेश सैनी,युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट विकास सैनी,गन्ना समिति रूड़की के सभापति सुन्दर लाल सैनी,मीडिया प्रभारी पत्रकार संदीप सैनी,वी.के.नागयान,भारत भुषण सैनी,इंजी.बी.पी.सिंह सैनी,प्रदीप सिंह सैनी,संदीप सैनी,आदेश सैनी,डॉ.सूर्य कांत सैनी,डा.राजकुमार सैनी,मिलन सैनी,चन्दन सैनी,विनोद सैनी,साधू राम,आत्माराम सिंह सैनी,अनित सैनी,प्रदीप सैनी,एल.पी.सिंह सैनी,संगम सैनी,प्रधान निर्भय सैनी,राजेश सैनी,पार्षद योगेन्द्र सैनी,प्रधान विक्रम सैनी,राकेश सैनी (राजस्व विभाग),अनिल सैनी,एडवोकेट विशाल सैनी ,ब्रजपाल सैनी,गौरीशंकर सैनी,सुमित सैनी,ऋतिक सैनी,सुधीर सैनी,अरुण सैनी,सोरभ सैनी ,आकाश सैनी,रवि सैनी,संजय सैनी,महेंद्र सैनी आदि ने सभा को संबोधित किया। सभी ने समाज को संगठित रहने व युवाओं को अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने व सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश सैनी ने 09जून 2024 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा रूड़की (उत्तराखंड) में निर्धारित होने पर जनपद से अधिक से अधिक सम्मानित साथियों को भागीदारी हेतु आह्वान किया। सभा के अध्यक्ष राजाराम सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।