Skip to main content

राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में संत महपुरूषों की निर्णायक भूमिका-स्वामी प्रबोधानंद गिरी


 हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री गंगा आरती धाम में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के सानिध्य में आयोजित गुरू दीक्षा संस्कार समारोह में हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने स्वामी वीरेंद्र स्वरूप एवं स्वामी प्रज्ञानंद गिरी को दीक्षा प्रदान की। इस दौरान सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने स्वामी वीरेंद्र स्वरूप एवं स्वामी प्रज्ञानंद गिरी को तिलक चादर प्रदान कर शुभकामनाएं दी। स्वामी वीरेंद्र स्वरूप एवं स्वामी प्रज्ञानंद गिरी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में संत महपुरूषों की निर्णायक भूमिका है। सनातन धर्म संस्कृति और दशनाम सन्यास परंपरा में गुरू शिष्य परंपरा का विशेष महत्व है। गुरू के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान से ही शिष्य की उन्नति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि सन्यासी का जीवन समाज को समर्पित होता है। उन्हें पूण विश्वास है कि स्वामी वीरेंद्र स्वरूप एवं स्वामी प्रज्ञानंद गिरी सन्यास परंपरा का पालन करते हुए मानव कल्याण में योगदान करेंगे। बाबा हठयोगी एवं महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। गुरू ही शिष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश कर उसे अज्ञान रूपी अंधकार से बाहर निकालता है। गुरू के दिखाए मार्ग पर चलते हुए गुरू का सम्मान व सेवा करने वाले शिष्य पर ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी वीरेंद्र स्वरूप एवं स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में अपना योगदान देंगे। स्वामी वीरेंद्र स्वरूप एवं स्वामी प्रज्ञानंद गिरी ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ है। गुरू से प्राप्त ज्ञान और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करेंगे। इस अवसर पर महंत श्यामप्रकाश, महंत जमनादास,महंत सूरजदास,महंत नारायण दास पटवारी,महंत विनोद महाराज,साध्वी श्रद्धानाथ,महंत प्रह्लाद दास,स्वामी प्रज्ञानंद,स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि,महंत गंगादास,महंत दिनेश दास,महंत गुरनाम सिंह,पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा सहित बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु मौजूद रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।