Skip to main content

चारधाम यात्रियों की संख्या पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाए जाने की मंाग की

 


हरिद्वार। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाए जाने की मांग को लेकर कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने टैक्सी मैक्सी महासंघ के संरक्षक संजय चोपड़ा के संयोजन एवं टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के संस्थापक एवं संयोजक गोपाल प्रधान की अध्यक्षता में पुरानी बड़ी सब्जी मंडी स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक का संचालन मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने किया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने के आदेशों को जनहित में वापस लिए जाने की मांग की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए संजय चोपड़ा ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सीमित संख्या से ट्रांसपोर्ट व पर्यटन उद्योग पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। जो की न्याय पूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण नगर निगम द्वारा किया जाता था। नगर निगम की पंजीकरण की व्यवस्था से तीर्थ यात्रियों को कोई कठिनाई नहीं होती थी। अब पर्यटन विभाग द्वारा की जा रही तीर्थ यात्रियों की पंजीकरण व्यवस्था से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो की चिंता का विषय है।गोपाल प्रधान व राजेश खुराना ने कहा कि देश के किसी भी तीर्थ स्थल पर यात्रीयों की संख्या पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। इसलिए चारधाम यात्रीयों की संख्या को लेकर जारी किए गए आदेश पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। बैठक में रामस्वरूप रतूड़ी, पंडित सुनील शर्मा,अवधेश कोटियाल,श्याम सुंदर राजपूत,राहुल वर्मा,राजेश अरोड़ा,विशाल कुमार ,राजू सिंह,कुंवर सिंह मंडवाल, गौरव,रवि अरोड़ा,संजय शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।