Skip to main content

भाकिूय अंबावता का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर मे उमडा किसानों का सैलाब

 देश का किसान खुशहाल होगा तो देश आगे बढेगा -चौधरी ऋषिपाल अंबावता

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सरकार में किसानों की भागेदारी होनी चाहिए देश का किसान खुशहाल होगा तो देश आगे बढेगा। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिलने से किसान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है,किसान कर्ज में फंस रहे हैं। चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि सरकार को किसानों की हालत पर विचार करना चाहिए। लोेकसभा में किसानों की संख्या पर विचार होना चाहिए। राजनैतिक दल किसानों का भल्ला चाहते है तो किसानो को लोेकसभा में लाए फिल्मी सितारें लोेकसभा में किसका क्या भल्ला कर सकते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐतिहासिक किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने का आश्वासन किसान संगठनों को दिया था। लेकिन आज तक एमएसपी पर कानून लागू नहीं किया गया। जिससे किसानों में रोष है। चिंतन शिविर में देश के तमाम राज्यों से आरहे किसानों के हितों में स्वामी नाथन आयोग रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी पर कानूनी गारंटी,कर्ज माफी,किसानों को मुफ्त बिजली,मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान आदि तमाम मुद्दों पर चर्चा की चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,कर्नाटक,मध्य प्रदेश,गुजरात सहित तमाम राज्यों के किसान भाग लेने के लिए लगातार पहुॅच रहे है। चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहा है। किसान आर्थिक रूप से खुशहाल होगा तो देश आगे बढ़ेगा। लेकिन सरकारेें किसानों को राहत देने में विफल रही हैं। उन्होनें कहा कि फर्जी किसान संगठनों से सावधान रहें किसान भाई। उन्होने कहा कि अगर इस नई मोदी सरकार ने किसानों कि अनदेखी की तो यह सरकार चंद दिनों की महमान होगी। इस दौरान उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी,प्रदेश सचिव अंशुल चौधरी, जिलाध्यक्ष साकिब अली,महेंद्र,नीतिश  रामपाल अंबावत,आर के त्यागी,रविन्द्र प्रधान सुभाष,अनिल चौधरी विनोद सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।