Skip to main content

चार-चार पीढ़ियों का उद्धार करने के लिए अवतरित हुए भगवान श्री राम-स्वामी रामभद्राचार्य

धूमधाम से बनाया गया श्री राम जन्मोत्सव,

 हरिद्वार। आज कनखल राजघाट में गंगा के पावन तट पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पूरे पंडाल को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के श्री मुख से प्रभु राम के अवतरण की कथा सुनकर श्रोता झूम उठे और पूरा पंडाल प्रभु राम के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा, ऐसा लग रहा मानों प्रभु श्रीराम कनखल में गंगा के पावन तट पर साक्षात रूप से अवतरित हो गए हो। श्रद्धालुओं प्रभु राम के अवतरण के प्रसंग को सुनकर कितने भाव विभोर हो गए कि उनके आंखों से आंसू छलक उठे। गंगा और भगवान प्रभु राम के अवतरण का वर्णन करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि गंगा केवल सगर के ऋषि कपिल मुनि द्वारा श्रापित 60हजार पुत्रों का उद्धार करने के लिए पृथ्वी पर आई थी और भगवान श्रीराम चार-चार पीढ़ियों का उद्धार करने के लिए धरा धाम में अवतरित हुए थे। उन्होंने कहा कि ऋषि सनकादिक द्वारा श्रापित जय विजय, नारद जी द्वारा श्रापित रुद्रगणों, प्रताप भानु द्वारा शापित ब्राह्मण को राक्षस प्रवृत्ति से मुक्त करने के लिए भगवान विष्णु रामावतार के रूप में अवतरित हुए और इनका उद्धार किया। भक्ति और कथा के अंतर को रेखांकित करते हुए तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि भक्ति मनोयोग है और कथा वांगमय है। गंगा और प्रभु राम की भक्ति का वर्णन करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि गंगा की भक्ति राम की भक्ति है और राम की भक्ति गंगा की भक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम सर्वव्यापी, सर्वज्ञानी और सर्व नियंता है। आज श्रीराम कथा का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। कथा के मुख्य यजमान अचिन अग्रवाल और प्रशांत शर्मा ने पूजन किया। व्यास पीठ का स्वागत पुष्प मालाओं से श्रीमती शशि प्रभा,सुरेंद्रअग्रवाल,चित्रा शर्मा,सुनील अग्रवाल गुड्डू,अभिनंदन गुप्ता, अखिलेश शिवपुरी,नमित गोयल,शैलेश मोहन,महेंद्र राज गुप्ता (पानीपत वाले),सुरेंद्र अग्रवाल,भूपेंद्र कुमार आदि ने किया। श्रीराम कथा का संचालन आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने किया


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।