हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने विद्युत विभाग के सहयोग से उतरी हरिद्वार में गिरते जर्जर पोल हटाने की शुरुआत की। सुनील सेठी ने बताया कि हरिद्वार में बहुत से बिजली के पोल जर्जर अवस्था में गिरने की कगार पर खड़े है। जिससे कभी भी दुघर्टना हो सकती है। डीएवी स्कूल के बाहर एक पोल बहुत दिनो से गिरने की अवस्था में था और पेड़ के सहारे रुका हुआ था। विद्युत विभाग के एसडीओ से जनहित में पोल को हटाने की मांग की गई थी। जिसे विभाग के कर्मचारियों द्वारा रविवार को हटाया गया। सेठी ने बताया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। विधुत विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई है। जहां भी जर्जर पोल होंगे। विभाग के संज्ञान में लाकर उन्हें हटवाने का कार्य विद्युत विभाग के सहयोग से किया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment