Skip to main content

स्वामी सत्यदेव परिव्राजक जी का स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया


 हरिद्वार। काशी नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी द्वारा संचालित आर्यनगर ज्वालापुर स्थित सत्य ज्ञान निकेतन के संस्थापक स्वामी सत्यदेव परिव्राजक जी का स्मृति दिवस (पुण्यतिथि) आज श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के डॉ.मनु देव बंधु ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया,उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य ज्ञान निकेतन में स्वामी जी द्वारा पुस्तकालय की स्थापना की गई थी,जिसमें हजारों पुस्तक थी। वर्तमान में रखरखाव के अभाव में जिसकी स्थिति जीर्ण शीर्ण हो गई है,पुस्तकों को दीमक ने समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि नागरी प्रचारिणी सभा को इस पुस्तकालय को पुनरू चालू करना चाहिए। सत्यदेव जी के बारे में उन्होंने कई रोचक तथ्य बताए। संस्था के केयरटेकर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि स्वामी सत्यदेव जी ने संन्यास लेने के उपरांत हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए वर्ष 1934 में आर्यनगर ज्वालापुर में सत्य ज्ञान निकेतन नामक आश्रम की स्थापना की। स्वामी सत्यदेव जी ने अपने जीवन काल में काफी पुस्तकें लिखी। लहसुन बादशाह नामक पुस्तक आज भी काफी लोगो द्वारा पसंद की जाती है। इसमें उनके द्वारा लहसुन के गुण बताए गए हैं। सन् 1943 में सत्यज्ञान निकेतन को हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी को सौंप दिया। संस्था के केयर टेकर प्रभाकर मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया इस स्मृति दिवस में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...