Skip to main content

व्यापारियों के हितों के लिए हर संघर्ष को तत्पर है जिला व्यापार मंडल-संजीव नैय्यर


हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नवगठित जिला कार्यकारिणी की परिचय बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में संपन्न हुई। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर की अध्यक्षता और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा के संचालन में संपन्न बैठक में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी,सदस्यों के साथ प्रदेश के पदाधिकारी एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया। बैठक में वक्ताओं ने संगठन के सशक्ति करण,व्यापारी समस्याओं के निराकरण,आने वाले समय में व्यापारिक कठिनाइयों पर अपने विचार रखें। जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने नवनियुक्त जिलाकार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और विजय शर्मा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल पूरे प्रदेश में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला और प्रदेश की छोटी से छोटी व्यापारिक इकाई के व्यापारियों के हितों की चिंता करने वाला एकमात्र व्यापारिक संगठन है। प्रदेश मंत्री राकेश गोयल और राजन सेठ ने कहा कि हरिद्वार के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री ने समस्त व्यापारी प्रतिनिधियों से चर्चा कर अत्यंत संतुलित और सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने वाली कार्यकारिणी का गठन किया है,इसके लिए वह साधुवाद के पात्र है। उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी उन सभी क्षेत्रों का दौरा कर वहां इकाइयों का पुर्नगठन करेगी। जहां अभी वर्तमान में कोई इकाई सक्रिय रूप से कार्यरत नहीं है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया कि हरिद्वार का जिला व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों के लिए हर संभव संघर्ष करने के लिए तत्पर रहेगा।उन्होंने नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ को कुंभ की तर्ज पर आयोजित करने का सरकार का निर्णय सराहनीय है।इससे स्थानीय व्यापारियों को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि ऑनलाईन कंपनियों के कारोबार से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है,सरकार को तरफ ध्यान देना चाहिए।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेशमंत्री सुरेश गुलाटी,कमल बृजवासी,रवि ढींगरा ,अभिनव भारद्वाज,प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश भार्गव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश पुरी,मनोज सिंघल,जिला व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संजय गोयल,युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा,तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा,हरिद्वार शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर,महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा,ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता,महामंत्री विकी तनेजा ,लक्सर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता,शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई,अजय मलिक,बुड्ढी माता व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल और जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...