छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करें,उत्तराखंड सरकार राजेश शुक्ला
हरिद्वार। बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा के मिजोरम प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने कहा बिहार से बाहर रहने वाले दो करोड़ बिहारी समाज के लोग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार रहें,जिन लोगों का वोट है वो मतदान करें और जिनका वोट नहीं है वो अपने सगे संबंधियों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। ऐसा होने पर हरियाणा,महाराष्ट्र और दिल्ली की भांति बिहार में भी एनडीए का परचम लहरायेगा। बिहार राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र फेस-2 में किया गया। मंच से छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग के साथ राप्ती गंगा एक्सप्रेस का दैनिक संचालन और दरभंगा सहरसा तक विस्तार की मांग की गई। समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी देवेश कुमार ने कहा कि 14करोड़ की आबादी वाले बिहार राज्य से करीब दो करोड़ निवासी बिहार से बाहर रह रहे हैं,यह पलायन रुकना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में बिहार दिवस पर मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,ताकि बिहार के लोग अपनी जड़ों से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि आगामी नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है,यह चुनाव बिहार के लिए निर्णायक साबित होगा। इससे बिहार की दशा और दिशा तय होगी।उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन राज में बिहार अपहरण का उद्योग बन गया था,भय के माहौल के कारण लोगों ने बड़ी संख्या में पलायन किया।2005में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार में बड़ा बदलाव हुआ,विकास के कार्य हुए।प्रदेश में अच्छी सड़कें बनी और 24घंटे बिजली रहने लगी। वहीं कानून व्यवस्था भी पहले से बेहतर हुआ है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि बिहार के लोगों को अपने मूल से जोड़ने को लेकर भाजपा द्वारा देश के 75स्थानों पर बिहार दिवस के अवसर पर मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्री शुक्ला ने कहा कि बिहारवासियों की मांग पर उत्तराखंड सरकार से छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि बिहार को अग्रणी राज्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर बिहार को आगे बढ़ाने का अवसर है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बिहार चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उत्तराखंड के धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार का बीते तीन साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है।इस दौरान प्रदेश में कई अच्छे कार्य हुए हैं,भाजपा की सरकार जनहित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम संयोजिका रंजीता झा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश प्रभारी दुर्गेश कुमार, प्रदेश सह संयोजक कमलेश सिंह और डॉ.जयपाल सिंह चौहान,शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,पार्षद सुनील पांडेय,पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय महासचिव ,बीएन राय,कमलेश्वर मिश्रा,रूपलाल यादव,दिलीप कुमार झा, ललिता मिश्रा,संतोष झा,रश्मि झा,ज्योति झा,श्वेता मिश्रा,मनोज शुक्ला,तरूण शुक्ला, हरिनारायण त्रिपाठी,सुधा राठोर,यतीश राठोर, अमृत रंजन,अमित साही,संतोष कुमार,शिबेश्वर पांडेय,केशव पांडेय,धर्मेंद्र साह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment