Skip to main content

भभूतावाला बाग और शिवलोक कालोनी में किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन


हरिद्वार। भूतेश्वर महादेव मंदिर भभूतावाला बाग और शिवलोक कालोनी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाआंे द्वारा मंदिर परिसर मे भजन कीर्तन किया और एक दूसरे से फूलों की होली खेली। इस दौरान होली की हंसी ठिठोली और हास परिहास पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर गीता देवी,बाबू सिंह व वासु शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और उमंगों का पर्व है। पारंपरिक मान्यताओं का पालन करते हुए प्रेम से होली मनाएं।गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली प्रेम,एकता और भाईचारे का पर्व है। मिलजुल कर होली मनाएं।एक साथ मिलकर पर्व मनाने से खुशियां बढ़ती हैं।खड़का ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग को भी होली की खुशीयों में शामिल करें। शिवलोक कालोनी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सभी को होली की बधाई देते हुए मुख्य अतिथी पार्षद निशा नौड़ियाल ने कहा कि रंगों के पर्व होली के उल्लास में सभी एक हो जाते हैं।सभी को होली के अवसर पर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए।निशांत राजपूत और रानी राजपूत ने कहा कि रंगों, उमंगों व उल्लास का प्रतीक होली जीवन को नई प्रेरणा देती है। फाल्गुन के उल्लास भरे मौसम में मनायी जाने वाली होली पूरे देश को जोड़ती है।इस अवसर पर पूर्णिमा सिंह,शालू सिंह,प्रांजल सिंह,ठाकुर सिंह,दीपक राजपूत,अर्जुन सिंह,जयसिंह शेखावत,चन्दन सिंह बिष्ट ,दीपक बिष्ट,डोली अरोड़ा,शंकर अरोड़ा,रश्मि शर्मा,कमला बिष्ट,सीमा सैनी,सुधा रानी, सरिता, तन्नू ठाकुर,गीतांजलि शर्मा,सतीन्द्र कौर,सपना खड़का,कमलेश शर्मा,ममता यादव,डीजे सिंह, आंचल गुप्ता,बबीता खन्ना,शीतल यादव,रामप्रसाद,डाला राम,घनश्याम शर्मा,सोनम भटीजा ,गंगा यादव,युवराज मलिक,कृष्णा शर्मा,अमन प्रजापति,शिवांग चौहान,चन्दन सिंह,शुभम थापा, निक्की आदि मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...