हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने आपसी प्रेम भाईचारे सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है।प्रैस के माध्यम से अपील जारी करते हुए सुनील सेठी ने कहा कि नशे से दूर रहकर प्यार सौहार्द के साथ एक दूसरे के साथ होली मनाएं। गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं और अस्थि विसर्जन करने आए यात्रियों पर रंग ना डालें। सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सेठी ने कहा कि होली का पर्व धूमधाम से मनाएं। लेकिन तीर्थयात्रियों एवं उन यात्रियों पर जो अस्थि विसर्जन के लिए आते हैं। उन पर रंग और गुब्बारे न फेंके। होली का पर्व प्रेम,सौहार्द,भाईचारे का पर्व है। ये पर्व खुशियां बांटने का पर्व है।इस पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे से गिले शिकवे दूर कर धूमधाम से मनाया जाए।सेठी ने कहा कि हरिद्वार में होली पर पर्यटकों श्रद्धालुओं का भी आवागमन रहता है। इसलिए सभी को तीर्थ यात्रीयों की आस्था का ध्यान रखना चाहिए,नशे से दूर रहें। रफ ड्राइविंग न करें और परिवार व मित्रो के साथ धूमधाम से होली का पर्व मनाएं। किसी अप्रिय घटना के घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और जिला पुलिस प्रशाशन का सहयोग करें।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment