Skip to main content

मलेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल जनपद भ्रमण पर


हरिद्वार। मलेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल राष्ट्रीय सुशासन केंद्र भारत सरकार के ओर से डॉ संजीव शर्मा कोर्स कॉर्डिनेटर/फेकल्टी मेम्बर और बृजेश बिष्ट ट्रेनिंग एसोसिएट के नेतृत्व में 9वें प्रशिक्षण के अंतर्गत जिला मुख्यालय हरिद्वार पहुंचा, जहां अपर जिला अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी व जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समस्त टीम का बुके देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण  कार्याशाला में  जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारत सरकार में शासन की व्यापक संरचना,राज्य की शासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था,जिला प्रशासन की संरचना एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जिलाधिकारी के जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में विभिन्न कार्यों,दायत्विों तथा आपदा के समय उपयोग की जाने वाले विशेष शक्तियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया,मुख्य विकास अधिकारी की जनपद में भूमिका,कार्यों एवं दायित्वों आदि के बारे में भी अवगत कराया गया तथा प्रशिक्षु टीम द्वारा पूछे गये प्रश्नों का संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रश्नों के जवाब दिये गये। एसपी जितेंद्र चौधरी द्वारा पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली, पुलिस संरचना एवं कानूनी व्यवस्थाओं, शान्ति एवं कानून व्यवस्था और कुंभ मेलों में भीड़ नियंत्रण के बारे में विस्तार से अवगत कराया अधिकारियों ने जिला प्रशासन की समस्यायें तथा नवीन चुनौतियों आदि विषयों के साथ हरिद्वार शहर की सांस्कृतिक,धार्मिक व गंगा आरती तथा मेलो आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही भीड़ नियंत्रण एवं विभिन्न चुनौतियों, प्रशासनिक व्यवस्था एंव अवसंरचना, जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान जनपद में स्वास्थ्य के बारे प्रशिक्षु अधिकारियों  को सीएमओ डॉ.आर.के.सिंह द्वारा जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला की पूर्णता पर मलेशिया के प्रशासनिक टींम लीडर/डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एवं मैनेजमेंट सर्विस मोहम्मद नासिर  ने अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र नेगी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया।एसपी जितेंद्र चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। आये हुए प्रशिक्षुओं के कोर्स कॉडिनेटर संजीव शर्मा, व प्रोग्राम डायरेक्टर डा बी एस बिष्ट ने सभी हरिद्वार प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...