हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरूकुल कांगड़ी विवि का छात्र है,पिछले दिनों विवि में हुई फायरिंग में घायल हो गया था। गोलीबारी की घटना के बाद उसका तमंचे संग वीडियो भी वायरल हुआ था। आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसआई मनोज रावत,कांस्टेबल कृष्ण कुमार व सुशील चौहान ने धु्रव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर गश्त के दौरान तमंचा व कारतूस लेकर घूम रहे एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम मौहम्मदपुर धूमी थाना जानी जनपद मेरठ उ.प्र.हाल निवासी जगजीतपुर बताया।उसने बताया कि वह गुरूकुल कांगड़ी विवि का छात्र है ओर कालेज के कुछ लड़कों के साथ उसका विवाद चल रहा है।तमंचा और कारतूस उसने अपनी सुरक्षा के लिए रखे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment