हरिद्वार।महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने एसएसपी से पुलिस अधीक्षक से हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों पर बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों पर भिखारियों के रूप में असामाजिक तत्वों की संख्या बढ़ रही है। जिससे श्रद्धालुओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। भिखारी के रूप में घाटों पर रहने वाले असामाजिक तत्व नशा करने के साथ श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने के साथ मारपीट तक करते हैं। घाटों पर सक्रिय असामाजिक तत्वों का सत्यापन हरकी पैड़ी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी जरूरी है। सेठी ने कहा कि यात्रा सीजन शुरू होने पर घाटों पर भिखारियों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है। भिखारियों और असामाजिक तत्वों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए एक बड़े अभियान की जरूरत है। जिसमें नगर निगम को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। सेठी ने कहा कि इसके लिए वे जल्द ही नगर आयुक्त से मिलकर इस संबंध में वार्ता करेंगे। मांग करने वालो में मुख्य रूप से व्यापारी नेता सतेंद्र झा,प्रीत कमल,सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल,भूदेव शर्मा,अनिल कोरी,महेश कालोनी,राजू जोशी,राकेश सिंह,रवि बांगा, सोनू चौधरी, एसएन तिवारी,एसके सैनी,पवन पांडे,सचिन अग्रवाल आदि व्यापारी भी शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment