हरिद्वार। श्रीमानव कल्याण आश्रम कनखल में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रीललिताम्बा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल की प्रेरणा से मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी एवं कोषाध्यक्ष रेणुका बेन एल ठक्कर की उपस्थिति में संतजनों,विद्यार्थियों,तीर्थयात्रियों व क्षेत्रवासियों को छाते,शरबत व फल का वितरण किया गया।इस अवसर पर श्री मानव कल्याण आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि अक्षय तृतीया का सनातन हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।इस दिन किया गया दान पुण्य और जप,तप अक्षय फलदायी होता है।उन्होंने कहा कि मानव सेवा हेतु पूज्य ललिताम्बा माता व स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती द्वारा स्थापित यह संस्था श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज,श्रीमहंत देवानन्द सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में निरन्तर सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रही है।हरिद्वार व बद्रीनाथ स्थित आश्रम तीर्थयात्रियों,संतजनों व विद्यार्थियांे की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।उन्हांेने कहा कि श्री मानव कल्याण आश्रम धार्मिक संस्था होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणीय भूमिका निभाता है।सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अक्षय तृतीया के दिन श्रीललिताम्बा देवी ट्रस्ट द्वारा संतजनों,विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों में छतरी,फल व शरबत का वितरण किया गया और छबील लगाकर तीर्थ यात्रियों भी शर्बत वितरित किया गया। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष रेणुका बेन ठक्कर ने कहा कि श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट धर्म प्रचार के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता है।कोरोना काल हो अथवा राम मंदिर निर्माण सभी कार्यों में ट्रस्ट ने बढ़-चढ़ कर अपना सहयोग प्रदान किया है।इस अवसर पर सुरेन्द्र मिश्रा,संजय वर्मा,महेंद्र,रामजीलाल,विनीत गिरी,मिथलेश मिश्रा तथा श्रीमानव कल्याण आश्रम के कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने सहयोग प्रदान किया

Comments
Post a Comment