Skip to main content

सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक खबरों का सही जानकारी कर सही खंडन किया जाए - दीपक सेठ

 चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने हरिद्वार पहुंचे डीजीपी 

चारधाम यात्रा में न लगे जाम,प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाने हेतु दिए दिशा निर्देश

विभिन्न पार्किंग स्थलों व यात्री होल्डिंग एरिया का किया स्थलीय निरीक्षण



हरिद्वार। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेने हरिद्वार पहुचे। जनपद भ्रमण के दौरान डीजीपी ने सिडकुल क्षेत्रांतर्गत पहुँच कर विधिपूर्वक पूजा अर्चनाकर प्रस्तावित सिडकुल थाने का शिलान्यास किया। पुलिस महानिदेशक ने चारधाम यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु स्थलीय निरीक्षण करने यात्री रजिस्ट्रेशन केंद्र ऋषिकुल मैदान पर जाकर यात्रियों से बात करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहां पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ भी किया गया उनकी ड्यूटियों के बारे में जानकारी भी ली गयी तथा उनसे यात्रियों से शालिनतापूर्वक व्यवहार करने हेतु प्रेरित किया गया। डीजीपी ने चमगादढ़ टापू में बनाये गये यात्री विश्राम गृह एंव पार्किंग का निरीक्षण किया। वहा पर सुरक्षा एंव खानपान की उचित व्यवस्था हेतु अधिकारियों को प्रशासन से आवश्यक समन्वय बनाने हेतु निर्देशित किया,क्योंकि किसी भी भीड में वर्दी वाला दिखाई देता है और जनता की अपेक्षा भी उससे ही रहती है जिससे की हमें हर विभाग से समन्वय बनाते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करनी आवश्यक होगी। डीजीपी द्वारा सीसीआर स्थित सभागार में आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एंव जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व सिटी क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष के साथ आगामी चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं हेतु तैयार की गई कार्ययोजना को परखने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी हरिद्वार द्वारा सरल एवं सुगम चारधाम यात्रा हेतु अब तक की गई तैयारियों के संबंध में ड़ीजीपी को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान ड़ीजीपी द्वारा अपने लंबे अनुभव के आधार पर हरिद्वार को चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार बताते हुए सुगम यात्रा हेतु हरिद्वार पुलिस के मैनेजमेंट को महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हरिद्वार से ही हर यात्रि चारधाम के लिये अपनी पूरी तैयारी के साथ प्रस्थान करता है,हमारा उद्देश्य यात्रा को सुगम बनाना है जिसके लिए कई स्तर पर कई सारे नंबर उपलब्ध कराए गए हैं,जिनकी जानकारी सभी पुलिस कर्मियों को होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को उक्त महत्वपूर्ण नम्बर भी उपलब्ध कराये जाये। प्रशासन द्वारा यात्रियों के पंजीकरण के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं जहाँ पर सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा,जो समय-समय पर पंजीकरण केंद्रों की स्थिति से कंट्रोल रूम को अवगत कराएगा। आकस्मिकता की स्थिति को देखते हुए समय-समय पर प्रभावी यातायात प्लान जारी किया जाएगा जिसकी जानकारी समन्धित जनपदों को होनी भी आवश्यक है,जिससे की सम्बन्धित जनपद भी अपनी यहां की व्यवस्था भी बनायेगा। किसी भी अधिकारी या चारधाम कन्ट्रोल रुम में किसी भी प्रकार से यात्रियों की कॉल आती है तो उसका रेस्पॉन एवं उसका जवाब अवश्य उसको दिया जाए जिससे कि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। जनपद में बनाये गये पर्यटन पुलिस केंद्र पर जो कर्मी नियुक्त है वह लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को जानकारी प्रदान करते रहेंगे।जिन-जिन जनपदों में में चारधाम यात्रा चल रही है वहां के कंट्रोल रूम लगातार आपस में संपर्क करेंगे। प्रत्येक जानकारी आईजी गढ़वाल कंट्रोल रूम को होना अनावश्यक है। चारधाम यात्रा के जनपद नोडल अधिकारी आपस में संपर्क में रहेंगे किसी भी प्रकार का यातायात दबाव बढ़ता है तो सभी जनपद एक्टिव हो जाएंगे और उसी के अनुरुप यातायात प्लान जारी कर फोर्स को ड़िप्लोय करेंगे। चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक खबरों का जल्द से जल्द सही जानकारी कर सही खंडन किया जाए जिससे की छोटी से छोटी घटना बड़ा रुप लेने से बच सके जिस हेतु हमारी सोशल मीड़िया मॉनट्रिग सैल एक्टिव होनी चाहिए,एक कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सभी की ज़िम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा को सफल बनाने में सभी का योगदान बहुत जरुरी है हम मिलकर ही सभी चुनौतियों का सामना कर सकते है। सभी अधिकारी फोर्स का मोटिवेशन करें उनकी समस्याओं का भी समाधान करें वह अपनी जिम्मेदारियों का जोश के साथ अवश्य निर्वहन करेगा।मीटिंग के उपरान्त डीजीपी द्वारा कन्ट्रोल रुम का भ्रमण करते हुए सीसीटीवी केमरों के माध्यम से पूरी जनपद का जायजा लिया गया। कमियांे के समाधान हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...