हरिद्वार। कौशिक एनक्लेव कालोनीवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद आकर्षिका शर्मा का स्वागत किया और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। कालोनीवासियों राज ओबरॉय,अनिल कुमार, राकेश कुमार, डा.अश्विनी जांगड़ा, सुभाष सैनी ने पार्षद आकर्षिका शर्मा को समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कौशिक एनक्लेव एचआरडीए से अप्रूवड कालोनी है। इसके बावजूद कालोनी में बिजली,पानी,सड़क एवं सीवर की समस्या बनी हुई हैं।संबंधित विभागों को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है।जिससे कालोनी में रहने वाले लोगों को असुविधाओं का सामना कर पड़ रहा है। पार्षद आकर्षिका शर्मा ने कॉलोनीवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि वार्ड को सुविधा संपन्न और आदर्श बनाना और जनसेवा ही उनका लक्ष्य है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment