Skip to main content

नगर निगम में हुए जमीन घोटाले के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 03जून को


हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में 3 जून को नगर निगम में हुए जमीन घोटाले के विरोध में धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम में हुए भूमि घोटाले में भाजपा सरकार बड़े अधिकारी और सफेदपोश नेताओं का नाम उजागर नही कर संरक्षण दे रही है। जिसके विरोध में आगामी 3 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई को बल देंगे। बैठक में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे युवा नेता वरुण बालियान और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वंदना कटारिया स्टेडियम मामले में सरकार को बैकफुट पर लाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि ने वंदना कटारिया स्टेडियम की लड़ाई की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी व आगामी नगर निगम भूमि घोटाले को लेकर आयोजित 3 जून के धरने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए आह्वान किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकर्रम अंसारी और गुरजीत लहरी ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में आगामी 3 जून को आयोजित धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की बात कही। वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में 2024में हुए जमीन घोटाले के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है,जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देगी और घोटालेबाजों को सलाखों के पीछे भेजने तक सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं।पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि आगामी 3जून को नगर निगम घोटाले के विरोध में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।पार्षद हिमांशु गुप्ता और सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम जमीन घोटाला सरकार के संरक्षण में हुआ है जिसके विरोध में आयोजित 3जून को धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू,पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान,पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी,सद्दीक गाड़ा,अजय गिरी,अरूण राघव,कामेश्वर सिंह यादव, बीपीएस तेजियान,ओम मलिक,करन सिंह राणा,विकास सिंह,अशोक गुप्ता,सोनू शर्मा,आशू श्रीवास्तव,अंकित चौधरी, प्रहलाद सिंह चौहान,हिमांशु राजपूत,राघव सिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...