Skip to main content

2 व 3 मई को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु वृहद्ध स्तर पर कैम्पों का आयोजन


हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि समान नागरिक संहिता 2025 के तहत् 26 मार्च,2010 के पश्चात जनपद के विवाहित सभी व्यक्यिों को यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है।जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में 2 व 3 मई को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु वृहद्ध स्तर पर कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित कैम्पो में अधिक से अधिक लोगों के पंजीकरण हेतु एवं पंजीकरण के दौरान सम्बन्धित व्यक्ति को सुविधा प्रदान करने हेतु सभी क्षेत्रीय कार्मिकों को कैम्प हेतु सकिय व परिणामजनक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि एक निश्चित निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर पंजीकरण हेतु शुल्क रू0 250.00 मात्र व सीएससी को देय शुल्क रु० 50.00 कुल रू० 300.00 निर्धारित है,इसके पश्चात लोगों को रू010,000.(दस हजार मात्र) तक विलम्ब शुल्क भी देना पड़ेगा और सभी सब रजिस्ट्रारों द्वारा ऐंसे पात्र छूटे हुए व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने यूसीसी पोर्टल पर सभी पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण हेतु सुविधा मुहैया कराते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैम्प आयोजन हेतु रोस्टर जारी करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिकों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि इन सभी आयोजित किए जा रहे कैम्प हेतु सम्बन्धित परगना के उप जिलाधिकारी नोडल अधिकारी बनाया गया है जो नोडल अधिकारी के रूप में उक्त आयोजित कैम्प के सफल आयोजन हेतु समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों/कार्मिको यथा राजस्व उप निरीक्षक,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकारा अधिकारी,ऑगनबाडी कार्यकत्री,आशा,एएनएम आदि की सकिय भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए कैम्प का परिणामजनक आयोजन कराते हुए प्रति दिवस हुए पंजीकरण की सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों/कार्मिकों के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित 02दिवसीय कैम्पों के सफल आयोजन के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में 2 व 3 मई को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आयोजित होने वाले शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड खानपुर,विकास खण्ड भगवानपुर,विकास खण्ड रुड़की,विकास खण्ड लक्सर तथा विकास खण्ड बहादराबाद विभिन्न ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...