हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की बैठक मे पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों का बदला लेने के लिए भारत की सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई व धन्यवाद दिया गया।बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि देश बहुत ही सुरक्षित हाथो मे है।साथ ही घोषण की गई कि राष्ट्रीय व्यापार मण्डल पहले चरण मे इक्यावन हज़ार व्यापारी सैनिकों की सूची भारत सरकार के माध्यम से देना को देगा। जो किसी भी आपातकालीन समय में युद्ध के लिए तत्पर रहेंगे।राष्ट्रीय व्यापार मंडल सभी व्यापारी सैनिकों को युद्ध का प्रशिक्षण भी दिलाएगा।आर्यनगर चौक के समीप स्थित होटल में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मण्डल पहले चरण में इक्कयावन हज़ार व्यापारी सैनिक तैयार करेगा। केवल पैसा कमाने की संस्था ना बनकर देश भक्त व्यापारी सैनिको की एक फ़ौज़ बनाकर आपात काल मे देश की सेना के साथ आगे बढ़ कर देगा।दुश्मन से लड़ने का लिए हमेशा तैयार रहेगा। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल पहले प्रदेश और फिर देश भर में ऐसे व्यापारी तैयार करेगा जो देश के लिए हर युद्ध लड़ने के लिए तैयार हांेगे।चौधरी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद देश की सेना ने बहुत ही बहादुरी से पाकिस्तान में घुस कर देश के नागरिकों की हत्या का बदला आतंकवादियो से लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की सरकार ने जिस तत्परता से निर्णय लिया। उससे हम सब का सीना चौड़ा हो गया है और देश भक्ति की भावना और अधिक बढ़ गई है।अब राष्ट्रीय व्यापार मण्डल और अधिक गति से देश के लिए मर मिटने वाले व्यापारी सैनिक तैयार करेगा।सरकार के अधिकारिक संस्थान जहां ऐसे प्रशिक्षण कराए जाते है।वहां सम्पर्क कर इस महान कार्य को शुरू करेंगे। प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रिय व जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि अब समय आ गया है।जब देश के हर नागरिक को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। जिसके लिए राष्ट्रीय व्यापार मण्डल सब से पहले तैयार है और हम देश की सेना और सरकार के आदेश पर किसी भी समय किसी भी तरह के युद्ध के लिए तत्पर रहेंगे।शहर अध्यक्ष पार्षद हरविन्दर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल देशभक्त व्यापारियों का संगठन है।देश को सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गर्व है कि हम सुरक्षित हाथों में है,पर हम अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देश हित में दुश्मन से सीमा पर लड़ने के लिए भी तैयार है।जो आदेश देश की सेना और सरकार देगी उसका पालन करेंगे।बैठक मे जिला महामंत्री भारत तलूजा,प्रदेश मंत्री युवा पार्षद नोमान अंसारी,जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी,जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता चौहान,वरिष्ठ व्यापारी नेता गंगा शरण चन्देरिया,अध्यक्ष अनिल तेश्वर,दीपक कुमार ,शहर कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर,मृत्युंजय अग्रवाल,अक्षत गर्ग,महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी ,शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी,सुमित,व्यापारी नेता पुष्पेन्द्र गुप्ता,अरविन्द कुमार,नरेन्द्र चौहान,मानुष तोमर,पिंकी त्यागी,राज आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment