Skip to main content

महिला सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर संवेदनशील थी रानी अहिल्याबाई होल्कर-रंजीता झा


हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर अति संवेदनशील थीं। उन्होंने गांव में नारी सुरक्षा टोलियां स्थापित की थी।महिलाओं की एक सैन्य टुकड़ी भी गठित की थी।महिलाओं के सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिये कुछ क्रांतिकारी निर्णय लिये और महिलाओं को संपत्ति में अधिकार,विधवा को दत्तक पुत्र लेने का अधिकार तथा विधवा पुनर्विवाह के अधिकार प्रदान किए। सनातन परंपरा को पल्लवित करने का काम किया। हिन्दुत्व के स्वाभिमान को जगाने के लिए मंदिरों का पुर्ननिर्माण कराया और 250 मंदिर बनवाये।रंजीता झा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे देश के द्वादस ज्योर्तिलिंग और चारों धाम के मंदिरों का पुर्ननिर्माण विकास कर आध्यात्मिक और सनातनी धर्म का संरक्षण किया।देवी अहिल्याबाई होल्कर को समाज ने पुण्य-श्लोका, लोकमाता, मातोश्री,न्यायप्रिया,प्रजावत्सला,राजमाता,आदि से संबोधित किया।देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में रामधाम कालोनी बहादराबाद में शिव मंदिर में पंडित कमलाकर शास्त्री के सानिध्य में रुद्राभिषेक के मौके पर रंजना चतुर्वेदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज,संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा।मालवा क्षेत्र की महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर ने शिव भक्ति की आराधना में लीन होते हुए शासक के रूप में कुशल रणनीति और कुशल कूटनीति का उत्कृष्ट उदाहरण दिया। कार्यक्रम में जिला सदस्य सुधा राठोर,संगीता बंसल,अर्चना झा,विनीता चौहान,तीला देवी खुशबू और स्थानीय मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...