हरिद्वार। प्रमोद हत्याकांड में फरार चल रहे 2 आरोपियों को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 3 मार्च को थाना पथरी अंतर्गत शिवगढ़ निवासी प्रमोद की गांव के ही कुछ लड़कों ने लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दीथी। प्रमोद के पिता महेन्द्र ने हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन राजन उर्फ़ वंश पुत्र संजय व नितिन पुत्र संजय निवासी शिवगढ पुलिस के हाथ नहीं लग पाए थे। फरार चल रहे राजन उर्फ वंश व नितिन की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को सुभाषगढ़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments
Post a Comment