Skip to main content

संत समाज ने महंत रोहित पर लगे आरोपों को बताया षड़यंत्र,सीबीआई जांच की मांग

हरिद्वार। चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद संत समाज ने रोष व्यक्त करते हुए महंत रोहित गिरी पर लगे आरोपों को षड़यंत्र बताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है।लुधियाना निवासी महिला की शिकायत पर महंत रोहित गिरी पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था।जिसके चलते कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेकर हरिद्वार आयी पंजाब पुलिस महंत रोहित गिरी को अपने साथ पंजाब ले गई है।संत समाज ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद एवं पंच निर्माेही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि चंडी देवी मंदिर आदि अनादि काल से एक बड़ा शक्तिपीठ है। जिसके महंत रोहित गिरी महाराज बहुत ही मधुर भाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। महंत रोहित गिरी स्वयं शक्ति के पुजारी हैं। ऐसे में उन पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप विश्वास करने योग्य नहीं है।वहीं,एक वर्ष बीत जाने के बाद महिला को शिकायत करने का मन बनाया जो जांच का विषय है।उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाना गलत है। इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर गहराई से मामले की जांच करायी जानी चाहिए।जिन लोगों की इस जालसाजी में संलिप्तता मिले उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा संत समाज महंत रोहित गिरी के साथ है।सरकार को पूरे मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि केवल आरोप लगा दिए जाने से ही कोई दोषी नहीं हो जाता है।ज़ब तक कोई गवाह न हो कोई साक्षय न हो तब तक दोष सिद्ध नहीं होता है।उन्होंने महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि संत की छवि ख़राब करने के लिए षड्यंन्त रचकर ब्लेकमेल करने की कोशिश मे नाकाम होने के बाद यह झूठा आरोप लगाया गया है।इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संत की नहीं सनातन की छवि कों धूमिल करने की कोशिश है। संत समाज इसकी घोर निंदा करता है। महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी ने कहा कि चंडी देवी मंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्थल से महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी संत की छवि ख़राब करने और ब्लेकमेल जैसे षड्यंत्र की ओर इशारा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तर पर सीबीआई जांच होनी चाहिए। बापेश्वर धाम के परमाध्यक्ष महंत मधुसूदन गिरी ने कड़े शब्दों में कहा कि कुछ तथा कथित लोगों द्वारा यह जाल बुनकर महंत रोहित गिरी को फंसाया गया है जो जांच का विषय है और इसमें जो भी लोगों दोषी पाये जाये उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह,प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि महंत रोहित गिरी पर जिस तरह के आरोप लगे हैं,यह एक जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि महंत रोहित गिरी की छवि बेदाग हैं।उनका जीवन सिर्फ मां चंडी देवी की उपासना और साधना मे लगा हैं।ऐसे व्यक्ति पर इस तरह के आरोप एक बड़ा षड्यंत्र है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद,महंत जसविंदर सिंह,स्वामी हरिहरानंद,स्वामी दिनेश दास ,स्वामी ऋषि रामकृष्ण,महंत सूरज दास,महंत जयराम दास,महंत रामानंद सरस्वती, आचार्य पारस मुनि,स्वामी शिवानंद,महंत साधनानंद, महंत गर्व गिरी,स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी नागेंद्र महाराज,स्वामी विपनानंद,महंत रामदास आदि संतों ने भी महंत रोहित गिरी पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...