Skip to main content

वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडिम का नाम बदले जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम के गेट पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।धरने को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि सरकार ने वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलकर हरिद्वार के साथ पूरे देश की बेटियों का अपमान किया है,जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार की असलियत सबके सामने उजागर हो गई है। कहा कि जब तक नाम बदलने का अध्यादेश वापिस नहीं होता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह और महेश प्रताप राणा ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से एक राष्ट्रीय खिलाड़ी का अपमान हुआ है।जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली और वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर होती है। वरिष्ठ नेता सीपी सिंह,मनोज सैनी और एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार स्टेडियम के नाम बदलकर राष्ट्रीय विभूतियों का अपमान कर रही है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से बीएस तेजियान,कैलाश प्रधान,ब्लाक अध्यक्ष अमित नौटियाल, लव चौहान,सीपी सिंह,दिनेश कुमार,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,मनीराम बागड़ी,लक्ष्य चौहान,ईसम सिंह,रिजवान,निजाम पठान,अज्जू खान,गजे सिंह,अमर भारद्वाज,अक्षय नागपाल, भूपेंद्र वशिष्ठ,मृत्युंजय पाण्डेय,अभिषेक शर्मा,रिषभ वशिष्ठ,यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, शानू गिरी,एलएस रावत,अरूण चौहान,सुनील चौहान,राव बिलावल,राव कासिफ,शक्ति कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...