Skip to main content

नई ऊर्जावान टीम पार्टी को करेगी मजबूतः स्वामी यतीश्वरानंद


हरिद्वार।पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दो मंडल भोगपुर पंचपुरी और आदर्श टिहरीनगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी ने पार्टी की नीतियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को आह्वान किया। शुक्रवार को वेदमंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेटमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का भव्य स्वागत हुआ। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नई टीम ऊर्जावान है और क्षेत्र में जनता से समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का काम करने का काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रणनीतियों एवं विकास की नीतियों से विपक्ष बौखलाया हुआ है। विपक्ष सत्ता के हथियाने के लिए बिना मुद्दों की राजनीति कर रहा है और लोगों को भड़काने का काम कर रहा है, लेकिन जनता उनके बारे में सब कुछ जानती है।उन्होंने कहा कि नवनियुक्त टीम को क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करना है। इस मौके पर भोगपुर पंचपुरी के मंडल अध्यक्ष सुशीलपंवार, मंडल उपाध्यक्ष नितेशकुमार,देवेंद्र चौहान,प्रमोद कुमार,शालू चौहान,महामंत्री तेजपाल चौहान एवं ललितसैनी,मंत्री श्रवण चौहान,बबलू कुमार,बबली राठौर,कुंवरपाल सैनी,कोषाध्यक्ष बलजीत कौर, कार्यालय मंत्री अमित कुमार,मीडिया संयोजक नीरज कश्यप,आईटी संयोजक पंकज चौहान ,सोशल मीडिया संयोजक नमन गायक को शामिल किया गया।सदस्यों में नरेशभगत ,मांगेराम ,शोभाराम,मेघपाल,मेहर सिंह,विशाखा,बृजपाल,विजय पाल,स्वाति,अंकुर चौहान,शालूसैनी,सुखविंद्र ,धर्म सिंह,श्यामलाल राठौर,मांगेराम सैनी,भगवान सिंह ,प्रकाश चंद नीटू,ऋषिपाल चौहान,अमन कुमार,सुनील,राजेंद्र धनगर,अरुण जोशी,शालनी देवी, बाबूराम,सुनीता देवी,नैना देवी,अनुपमा सैनी ,पूजा कश्यप,चरण सिंह कश्यप,प्रविंद्रकौर का स्वागत किया। आदर्श टिहरी नगर के मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी के साथ मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर चौहान,दीपक गर्ग,गुरुबाज सिंह,उम्मेद सिंह रावत,मंडल महामंत्री बलवंत सिंह पंवार एवं श्रवण कुमार,मंत्री राजपाल,यग्नेश सैनी,संगीता देवी,पार्वती देवी,कोषाध्यक्ष मांगेराम सैनी,कार्यालय मंत्री सरस्वती देवी, मीडिया संयोजक अंकित चौहान,आईटी संयोजक विनित चौहान,सोशल मीडिया संयोजक अंकुरसैनी का स्वागत किया। सदस्यों मे ंगुरदीप बुटोला,हुकुम सिंह रावत,रामपाल,दीपक रावत,परवेज,अरूण सैनी,विनय सैनी ,स्वाति सैनी,जैदी,सतवीरी,सुंदर कश्यप,सुखपाल,अंजू,शिवकुमार कश्यप,प्रीति देवी,संदीपा देवी ,सुनीता पंवार,सचिन चौहान,सीमादेवी,गीतादेवी,फरहीन,आर्यन शर्मा,सुशील सैनी,मोहन सिंह नेगी ,आयुष सैनी,राजकुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार, सुशील सैनी,प्रीतम सैनी,संगीता देवी का स्वागत किया। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...