Skip to main content

भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

संसद के साथ बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं के अलावा संत भी हुए शामिल


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित रही। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा माया देवी प्रांगण से प्रारंभ होकर हर की पौड़ी तक गई,तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण 100 फीट लंबा तिरंगा रहा। जिसके साथ हर कोई चलना चाह रहा था शहर का प्रत्येक नागरिक अपने वीर सैनिकों को सम्मान देता दिखाई दे रहा था।इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में आम जनमानस,पूर्व सैनिक, समाजसेवी संगठन,एनसीसी कैडेट्स एवं युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज हमारा देश किसी भी आतंकवादी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है अब देश की सेना दुश्मन देश के अंदर जाकर मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है।आज देश की सीमाओं की रक्षा स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों से की जा रही है। आज हम सब अपनी सेनाओ का मनोबल बढ़ाने के लिए एकत्रित है। भाजपा सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आज पूरे देश के लोग तिरंगा लेकर वीर सैनिकों के सम्मान में आगे बढ़ रहे हैं।ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेनाओ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ये नया भारत है छेडोगे तो छोड़ेंगे नही।भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवाद के विरुद्ध की गई इस निर्णायक साहसी कार्रवाई को हम नमन करते हैं। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का उत्सव मनाने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस,शौर्य,पराक्रम को नमन करने का एक अवसर है। इस ऑपरेशन में यह दिखा दिया है कि अगर कोई भारत की ओर आंख उठा कर देखेगा तो उसको इसी तरह का अंजाम भुगतान होगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे प्रत्येक देशवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। आज का भारत नया भारत है हमारी सेना ने जिस प्रकार दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है यह किसी से छुपा नहीं है। प्रदेश मंत्री व संगठन जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा की आज जिस तरह से आम जनमानस तिरंगा शौर्य यात्रा के माध्यम से अपने-अपने घरों से निकलकर देश के वीर जवानों को नमन कर रहा है।यही इस देश की ताकत को दर्शाता है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बड़ी संख्या में आए हुए सम्मानित नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश आज एकजुट होकर भारतीय सेनाओ का मनोबल बढ़ा रहा है। सम्मान शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में संतों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, बाबा हठयोगी,स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत रवि देव शास्त्री, महंत सूरज दास,महंत गोविंद दास  महंत गीता रामदास,योगी आशुतोष,महंत शिवम,महंत लोकेश दास,महंत हरिहरानंद,महंत दिनेश दास, महंत कन्हैया दास,महंत ज्योतिमयानंद,महंत आनंदमयानंद,महंत रमेश बिहारी,महंत प्रमोद दास ,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पवार, वरुण चौहान,दायित्वधारी जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,सुरेश राठौड़, जिला महामंत्री आशु चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,सुशील चौहान, लव शर्मा, विकास तिवारी, मोहित वर्मा, विक्रम भुल्लर,मनीष चौधरी,किशन बजाज,प्रशांत शर्मा, तुशांक भट्ट,अन्नू कक्कड़, रंजना चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता, निशा नौडियाल, आशी भारद्वाज, मोनिका सैनी,हीरा सिंह बिष्ट,विशाल गर्ग ,कन्हैया खवड़िया,सुशील पवार,चित्र कुमार सैनी,अश्वनी कंबोज,विपिन शर्मा ,बिंदरपाल, रीता सैनी, प्रताप प्रधान,राकेश सैनी,विक्रम सैनी,पिंकी चौधरी,सपना शर्मा ममता नेगी,जेपी जुआल,अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...