Skip to main content

व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर जताया सेना का आभार


हरिद्वार। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की कार्यवाही का मूंहतोड़ जवाब देने पर महानगर व्यापार मंडल ने तिरंगा यात्रा निकालकर सेना का आभार व्यक्त किया है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि सीमाओं पर तैनात सेना  की वजह से ही देश और नागरिक सुरक्षित हैं। जिस प्रकार देश की सेना दिन रात हवाई हमलों से देश की सुरक्षा कर दुश्मनों को धूल चटा रही है। वह हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। प्रत्येक देशवासी को सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। आज जनता द्वारा चुकाए गए टैक्स और जीएसटी के पैसे का उपयोग देश की सुरक्षा के लिए हो रहा है। इसलिए दिल खोलकर टैक्स जमा कीजिए। इस बार अतिरिक्त टैक्स जमा कर सेना को मजबूत करें।सेठी ने पीएमओ को पत्र भेजकर अतिरिक्त कोष एकत्र करने की मांग भी की।कहा कि इससे यदि युद्ध बढ़ा तो सेना और देश की अर्थव्यवस्था दोनो मजबूत स्थिति में रहेंगी।महानगर संरक्षक स्वामी विश्वास पुरी एवं डा.बत्रा ने कहा कि जिस प्रकार हवाई हमलों को हवा में ही नाकाम कर सेना ने शौर्यता का परिचय दिया है।उससे कई नागरिकों की जान बची। सेना की वजह से आज हर हिंदुस्तानी गर्व महसूस कर रहा है और निश्चित ही आतंकवाद पर बड़ी विजय का सपना साकार होता देख रहा है।तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पंडित राजू जोशी,जिला मंत्री रवि बांगा ,राकेश सिंह,दिनेश शर्मा,अनिल कोरी,पवन पांडे,एसएन तिवारी,दीपक कुमार,अनुज शर्मा,भूदेव शर्मा,दीपक अरोड़ा,अभिषेक अग्रवाल,महेश कालोनी, रवि कुमार,देवेंद्र सिंह,सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, सोनू चौधरी,पंकज माटा,हरीश अरोड़ा आदि व्यापारी शामिल रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...