Skip to main content

बांग्लादेशी महिला और उसके बेटे,पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 नगर कोतवाली पुलिस का सत्यापन अभियान की सफलता


हरिद्वार। संदिग्धों की तलाश के लिए जिले भर में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला और उसके नाबालिक बेटे को गिरफ्तार किया है। महिला करीब दस वर्ष पहले सीमा पार कर भारत में दाखिल हुई थी और पीलीभीत बरेली के व्यक्ति से दूसरी शादी करने बाद भारत में रह रही थी।दूसरे पति से महिला की एक 3साल की बेटी भी है। आरोपित महिला के कब्जे से 1मोबाईल फोन,2आधार कार्ड मूल,आधार कार्ड की 4 छायाप्रति,पैन कार्ड की 2छायाप्रति व 1प्रार्थना पत्र बरामद हुआ है।महिला के पीलीभीत निवासी पति ने ही उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। महिला के पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर पूरे जिले में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस एवं अभिसूचना ईकाई ने शुक्रवार को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाते हुए झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे एक दंपत्ति से पूछताछ की तो महिला की भाषा स्थानीय नहीं लगी।सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि महिला मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है।कई वर्ष पूर्व महिला अपने पांच साल के बेटे को लेकर बॉर्डर पार कर भारत में आ गई थी। महिला के बांग्लादेशी होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने महिला, उसके बेटे और पति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि रूबीना से रूबी बनी बांग्लादेशी महिला अपने 5वर्षीय बेटे को लेकर करीब 10वर्ष पहले अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी।कई जगह रहने के बाद हरिद्वार पहुंचने पर उसने संतोष दुबे निवासी बमरोली बिलगंज पीलीभीत यूपी से शादी कर ली थी।जिससे उसकी तीन वर्ष की एक बेटी भी है। एसएसपी ने बताया कि महिला का असली नाम रुबीना अख्तर निवासी मुरादपुर रोड श्यामपुर मॉडल स्टेशन ढाका बांग्लादेश है।उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला यहां रूबी देवी बनकर रह रही थी। महिला के पास से दो आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए है।एक आधार कार्ड पर पता ब्रह्मपुरी का लिखा है और पैन कार्ड पर उसका नाम रूबी देवी पुत्री श्रीकांत लिखा है।महिला के पति संतोष दुबे ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया था,जिसमें उसने उसका पता अपने गांव का लिखवाया है।महिला भारत कैसे पहुंची इस संबंध में जानकारी की जा रही है। दंपति फिलहाल दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था।महिला के पहला पति से पैदा बेटा करीब 13वर्ष का है।उसे भी उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी थी।उसका भी फर्जी आधार कार्ड बनाया गया है।एसएसपी ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों की भी तलाश की जा रही है।उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है। बताया कि दंपति के अलावा किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। जबकि 3साल की मासूम जेल में ही मां के साथ रहेगी।एसएसपी ने बताया कि महिला के मोबाईल फोन की जांच से पता चला है कि महिला बांग्लादेश में रह रहे अपने पिता और भाई के संपर्क में भी थी। घुसपैठ से जुड़ा मामला होने के चलते गहराई से जांच की जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...