हरिद्वार।इन दिनों पूरा देश राष्ट्र की अखंडता,संप्रभुता के साथ ही आराधना में जुटा है। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में जन जागरण रैली निकाली गयी। रैली में हम करें राष्ट्र का आराधन के भाव की गंगा बही। इसके अंतर्गत संगीतबद्ध देश भक्तिगीतों का गायन के साथ साथ राष्ट्र की अखण्डता एवं संप्रभुता के लिए एकजुट होकर तन मन धन से तैयार रहने के लिए संकल्प लिये गये। इस अवसर पर संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि राष्ट्र सेवा ही सच्ची आराधना है। जब हम अपने कर्म, चरित्र और चिंतन को राष्ट्र के हित में समर्पित करते हैं,तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव होता है।शांतिकुंज द्वारा समय -समय पर देश भर में ऐसे आयोजन कर नागरिकों में राष्ट्र प्रेम,सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत किया जाता रहा है। रैली में शांतिकुंज के कार्यकर्त्ताओं के संग विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में आये साधकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Comments
Post a Comment