हरिद्वार। भाजपा नेत्री एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की संयोजिका डा.शालिनी अली ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक सरकार का ऐतिहासिक और समाजहित में लिया गया निर्णय है। डा.शालिनी अली ने कहा कि वक्फ एक पवित्र सामाजिक और धार्मिक संस्था है। जिसका मूल उद्देश्य मुस्लिम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद वर्गो के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य और पुनर्वास की व्यवस्था करना है। लेकिन दुर्भाग्यवश वर्षों से यह संस्था लैंड माफियाओं, भ्रष्ट तत्वों और लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों का शिकार रही है।उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्डों में दो महिलाओं की भागीदारी अब अनिवार्य की गई है,जो मुस्लिम महिलाओं को निर्णय-निर्माण की मुख्यधारा में लाने का स्वागत योग्य और साहसिक निर्णय है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग वक्फ संपत्तियों का अपने हित में प्रयोग कर रहे हैं।सरकार द्वारा किए गए संशोधन से वक्फ संपत्तियों के दुरूपयोग पर रोक लगेगी और गरीबों को इसका लाभ मिल्रेगा।उन्होंने ’बत्ती गुल’ कर वक्फ कानून के विरोध में किए गए प्रदर्शन को राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि कुछ लोग अपने हित के लिए समाज को गुमराह कर बत्ती गुल जैसे आयोजन कर रहे हैं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment