हरिद्वार। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में हरकी पैड़ी पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। देश की एकता अखंडता में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। महिलाओं को देवी का रूप दिया जाता है। महिलाओं का सम्मान करते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान दें।पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर महिलाओं के लिए प्रेरणा थी।महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए उन्होंने कई कदम उठाए।सभी को जीवन से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करना चाहिए।इस दौरान कुलदीप शर्मा,सागर तिवारी,शीतल उपाध्याय,संजू अग्रवाल, मनोज ठाकुर,निधि कौशिक,उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment