Skip to main content

बड़े बकायेदारों से प्राथमिकता से वसूलना सुनिश्चित करें -कर्मेन्द्र सिंह

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान दिए कई अन्य निर्देश


हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा में सभी उपजिलाधिकारियों,तहसीलदारों एव ंनायब तहसीलदारों को निर्देश दिये कि उनके न्यायालय में जो भी वाद लम्बित हैं,उन वादों को तत्परता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें।उन्होंने निर्देश दिये कि जो वाद पांच वष,3 वर्ष,एक वर्ष से लम्बित हैं,उन वादों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी तहसीलदारों को राजस्व वसूली तथा राजस्व वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि आम जनता की जो भी शिकायतें तहसील स्तर पर दर्ज की जा रही हैं,उन शिकायतों को तत्परता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें तथा सभी तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी तहसील मुख्यालय पर उपलब्ध रहें ताकि आम जनमानस जो भी शिकायतें लेकर आते हैं,उनका जल्दी से जल्दी निस्तारण हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अधीनस्थ कार्मिक जितना अधिक जनता से संवाद करेंगे तथा जनता को सुनेंगे,उच्च स्तर पर उतनी ही कम शिकायतें प्राप्त होंगी।उन्होंने समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली लम्बित हैं,उन वसूलियों विशेषकर बड़े बकायेदारों से प्राथमिकता से वसूलना सुनिश्चित करें।उन्होंने सेवा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत आने वाले आवेदन पत्रों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनमानस को समय से सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन गांवों के सजरे बनाने की आवश्यकता है,उनके प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाये, चकबन्दी लेखपालों की नियुक्ति हेतु शासन से पत्राचार किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि बहुत बड़ी आपात स्थिति को छोड़कर अन्य स्थिति में मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष के चैक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरित किये जायें।उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा के दृष्टिगत 10लाख रूपये की सीमा के भीतर जो भी महत्वपूर्ण कार्य हों,उनके प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाये। उन्होंने शत्रु सम्पत्ति से सम्बन्धित प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान,जितेन्द्र कुमार,सौरभ अस्वाल सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...