Skip to main content

देवी अहिल्याबाई का जीवन समाज के लिए प्रेरणादाई है-त्रिवेन्द्र सिंह रावत

भाजपा जिला कार्यालय में 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बोले सांसद


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी के मुख्य वक्ता सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की सनातन अवधारणा में नारी का स्वरूप देवी एवं शक्ति स्वरूपिणी है यहां सदैव पूज्य रूप में नारी गरिमा का प्रकटन वर्तमान रहा है। वैदिक परंपराओं से लेकर आधुनिक युग तक नारी आदर्श के सनातन स्वरूप को साकार कर दिखाने वाले जीवन चरित्र की सुदीर्घ श्रृंखला भारत के हर कालखंड के पृष्ठों पर विस्तीर्ण है। इसी श्रृंखला का एक अप्रतिम अद्वितीय अद्भुत एवं सूर्य की दीप्ति की भांति प्रखर तेजोमय देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चरित्र है। देवी अहिल्याबाई का जीवन समाज के लिए प्रेरणादाई है।रानी अहिल्याबाई को बद्री केदार धाम व हरिद्वार सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए याद किया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए कहा था कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक के मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया। प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था आज देश उनको आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का व्यक्तित्व अथाह समुद्र के समान गहरा और हिमालय की तरह ऊंचा था उनका स्वतंत्र व्यक्तित्व सशक्त नारीत्व का आदर्श था।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर डॉ.मनु शिवपुरी ने कहा जिस प्रकार आद्य शंकराचार्य ने पूर्ण भारत में सनातन धर्म और संस्कृति का झंडा फहराया था वैसे ही भगवान शिव की साधिका शिवकामिनी अहिल्याबाई ने देशभर में रचनात्मक कार्य करके भारत की एकता और अखंडता की धारा प्रवाहित की।एक वीरांगना एवं एक कुशल शासक के साथ -साथ धार्मिक एवं सामाजिक सुधार की दिशा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए याद किया जाता है।हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सच्चे अर्थों में देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र भारतीय धर्म संस्कृति में प्रकाशित आत्मा का पर्याय प्रतीक है।ऐसी अलौकिक दिव्य और नारी आदर्श के शिखर पर आसान जीवन चरित्र की देवी अहिल्याबाई ही हो सकती हैं दूसरा कोई नहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वीरता और मूल्यों की देवी अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीबों,दलितों,पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई वह हम सब के लिए आदर्श हैं।हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने चाहिए।कार्यक्रम संयोजक आशु चौधरी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन की यात्रा हम सबके लिए प्रेरणादाई है हम उनके विचारों से प्रभावित होकर उनके बताएं मार्ग पर चलने का प्रयास करें। इस अवसर पर हरिद्वार महापौर किरण जैसल,दर्जाधारी राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी,युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,अनु कक्कड़ मुनेश पाल,रीता चमोली,कमला जोशी,प्रीति गुप्ता ,शीतल पुंडीर,लव शर्मा,नकली रामसैनी,गौरव पुंडीर,आभा शर्मा,रजनी वर्मा,रेनू शर्मा,मन्नू रावत ,शर्मिला बगवाड़ी,मनोज शर्मा,रंजीता झा,नीति शर्मा,चित्रा शर्मा,गुड्डी कश्यप,श्रुति केवड़िया,पिंकी चौधरी,मंजू रावत,लीला रावत,सुषमा चौहान,अमिता गुप्ता,रूबी बेगम,गोमती मिश्रा,सुधा राठौर, संगीता बंसल,सपना पंडित,अनीता गुप्ता,विपिन शर्मा,नागेंद्र राणा,रविंद्र सैनी,दीपांशु विद्यार्थी, दयाराम वालिया,वरुण चौहान,अभिनव चौहान,दर्शना सिंह,सूबे सिंह,मनोज चौहान आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...