Skip to main content

शिक्षा मानव जीवन को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करती है-ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी


हरिद्वार। शिक्षा मानव जीवन को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करती है। ज्ञान,विज्ञान व अनुसंधान के विषयों को सरल व सहज शब्दों व भाषा में विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत किया जाए तो वह सरलता व सहजता से ज्ञान को समाहित करने में सहायक होते हैं। हिन्दी भाषा इस कार्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रही है।हिन्दी बहुत बड़े वर्ग के बीच बोले जाने वाली व लिपिबद्ध किए जाने वाली भाषा है।यह उद्गार जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने जयराम आश्रम,हरिद्वार में हिन्दी प्रोत्साहन समिति,उत्तराखण्ड इकाई द्वारा अध्यात्मिक क्षेत्र,शिक्षा व हिन्दी भाषा को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा हमारे देश का गौरव व स्वाभिमान है। हम सभी को मिलकर हिन्दी को और अधिक जनता के बीच पहुंचने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा.पंकज कौशिक ने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज जहां अध्यात्म के क्षेत्र में समाज में भारतीय संस्कृति व संस्कारों को पल्लवित करने का कार्य कर रहे हैं,वहीं वह देश की युवा व भावी पीढ़ी को भारतीय वैदिक शिक्षा ज्ञान पद्धति में संस्कारित करने का कार्य हिन्दी भाषा के माध्यम से कर रहे हैं।समिति के प्रदेश महामंत्री कुलभूषण शर्मा व कोषाध्यक्ष हेमन्त सिंह नेगी ने कहा कि जयराम आश्रम संस्थान आध्यात्मिकता के क्षेत्र के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहा है।संस्थान द्वारा विभिन्न स्कूलों का संचालन किया जा रहा है जिसमें बच्चे शिक्षा ग्रहण कर प्राचीन भारतीय भारतीय ज्ञान परम्परा का अध्ययन कर भारतीय संस्कृति व संस्कारों को आत्मसात कर रहे हैं।संस्था के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज द्वारा छात्र/छात्राओं को हिन्दी भाषा के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में जा कार्य किए जा रहे हैं।वह निश्चय ही आज के समय में अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...