हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5जून को संत निरंकारी मिशन की और से देश के 18पर्यटक स्थलों पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा,संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन,सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’को केंद्र में रखते हुए देश के 18प्रमुख पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर 5जून को एक व्यापक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन वर्ष 2014 से ही संयुक्त राष्ट्र के‘युनाईटेड नेशन एनवाईरनमेंट प्रोग्राम‘ पर्यावरण कार्यक्रम की थीम पर‘विश्व पर्यावरण दिवस’ आयोजित कर रहा है।यह एक दिन का आयोजन नहीं,बल्कि एक सतत जनचेतना अभियान है।अभियान के अंतर्गत देश के 18प्रमुख पर्वतीय एवं पर्यटक स्थलों को सम्मिलित किया गया है।जिनमें उत्तराखंड के मसूरी,ऋषिकेश ,लैंसडाउन,नैनीताल,चकराता एवं भवाली शामिल हैं।इस अवसर पर मिशन के स्वयंसेवक ,सेवादल सदस्य,श्रद्धालुजन एवं स्थानीय नागरिक एकजुट होकर प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। युवा स्वयंसेवक नुक्कड़ नाटकों,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक संदेशों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव और समाधान पर जन-जागरूकता फैलाएंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment