Skip to main content

सनातन संस्कृति की गूढ़ चेतना का पर्व नागपंचमी-स्वामी चिदानन्द सरस्वती


ऋषिकेश। नागपंचमी के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुजनों को परमार्थ निकेतन से मंगलमय शुभकामनाएँ देते हुये स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि यह पर्व न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है,अपितु हमारी सनातन संस्कृति की उस अद्भुत परंपरा को भी उजागर करता है, जो समस्त सृष्टि के साथ सह-अस्तित्व, संवेदना और सामंजस्य का संदेश देती है।स्वामी जी ने कहा कि सनातन धर्म में नागों को अत्यंत पवित्र और दिव्य माना गया है। भगवान शिव ने वासुकी नाग को अपने गले में हार के रूप में धारण कर नाग देवता के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया। भगवान विष्णु स्वयं शेषनाग के शैय्या पर विराजमान होकर यह संदेश देते हैं कि नाग, शक्ति,संतुलन और धैर्य का प्रतीक हैं। हमारे धर्मग्रंथों में नागों का उल्लेख कई रूपों में आता है ,चाहे वो कद्रू के पुत्र हों,शेषनाग हों,वासुकी हों,तक्षक हों या कर्काेटक।इन सबका स्थान देवत्व और संरक्षण के संदर्भ में अत्यंत उच्च है।नागपंचमी का पर्व के अवसर पर वर्षा ऋतु अपने चरम पर होती है और सर्पों का प्राकृतिक आवास जलभराव और भूमि परिवर्तन के कारण प्रभावित होता है। ऐसे समय में हम नागों की पूजा कर न केवल धार्मिक आस्था प्रकट करते हैं,बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प भी लेते हैं। यह पर्व हमें संदेश देता है कि सर्प भी उसी प्रकृति का अंश हैं, जिससे हम स्वयं उत्पन्न हुए हैं।आज नागपंचमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि हम पंचतत्वों,पृथ्वी,जल,अग्नि,वायु और आकाश के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा रखें। नाग इन पंचतत्वों से गहराई से जुडे हुए हैं,विशेषकर पृथ्वी और जल से।इस दिन नागों की पूजा कर हम उन अदृश्य संतुलनों को स्वीकार करते हैं,जो ब्रह्मांड को सुचारु रूप से संचालित करते हैं।नागदेवता की पूजा करने से केवल भय दूर नहीं होता,बल्कि जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा,कुंडलिनी जागरण और शुभता का संचार होता है।हमारे ऋषियों ने हमें संदेश दिया कि धर्म केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है,वह तो प्रत्येक जीव मात्र में ईश्वर का दर्शन करने की साधना है।नागपंचमी इस दर्शन का सजीव उदाहरण है।आज इस पर्व पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम केवल पूजा तक सीमित न रहें,बल्कि सभी जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएँ। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...