Skip to main content

भारत की आत्मा के साथ साक्षात्कार का दिव्य ग्रंथ श्रीरामचरितमानस-स्वामी चिदानन्द सरस्वती


ऋषिकेश। गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती के पर माँ गंगा के पावन तट परमार्थ निकेतन से उस युगद्रष्टा संत,महान कवि और सनातन संस्कृति के संवाहक को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये आज की दिव्य गंगा आरती समर्पित की।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी की लेखनी ने न केवल श्रीरामकथा को जन-जन तक पहुँचाया,बल्कि सम्पूर्ण भारतीय समाज की आत्मा को नवचेतना प्रदान की।गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवन और काव्य सृजन एक ऐसे आलोक स्तम्भ के समान है,जो युगों-युगों तक मानवता को धर्म, करुणा ,सेवा,संयम और कर्तव्य का पथ दिखाते रहेंगे।उन्होंने जिस भाव भाषा में श्रीराम जी की गाथा को प्रस्तुत किया वह अवधी भाषा उस काल में लोक की भाषा थी। उन्होंने संस्कृत के गूढ़ तत्वों को सरल बना कर जनसामान्य तक पहुँचाया।श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं बल्कि भारतीय जीवनमूल्यों की जीवन्त पाठशाला है।गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित कालजयी रचना“श्रीरामचरितमानस”भारतीय साहित्य की वह अमर धरोहर है,जिसमें केवल रामकथा ही नहीं,बल्कि भारत की आत्मा बसती है।यह ग्रंथ त्याग,तप,प्रेम,भक्ति,मर्यादा, करुणा और राष्ट्र धर्म का प्रतिरूप है।गोस्वामी तुलसीदास जी ने साहित्यिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्रांति का सूत्रपात किया।जब देश मुगल आक्रमणों के कारण अस्थिरता और भय के दौर से गुजर रहा था,तब उन्होंने रामकथा के माध्यम से एक आध्यात्मिक धागे में समूचे समाज को बाँध दिया।उन्होंने भारत की सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने का कार्य किया।उनका साहित्य न केवल धर्म की रक्षा करता है,बल्कि राष्ट्रभाव को भी सशक्त करता है। आज जब दुनिया भौतिकवाद,तनाव और पर्यावरण संकट से जूझ रही है,तब तुलसीदास जी के विचार और उनकी लेखनी एक संजीवनी के समान हैं। श्रीरामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है,यह तो भारत की आत्मा से साक्षात्कार कराने वाला दिव्य ग्रंथ है। यह हमें अपने मूल से जोड़ता है,हमारी जड़ों को सींचता है और हमारे संस्कारों को दृढ़ करता है। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...