Skip to main content

देश का विकास तब होगा जब सबसे पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को विकास का लाभ मिलेगा


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह चौधरी,विधायक रानीपुर आदेश चौहान और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने विकास भवन सभागार में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलितकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न संकेतांकों से संबंधित विभागों के जिला व ब्लॉकस्तरीय 22 अधिकारियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले को विकसित जिला बनाने के लिए हम जिला प्रशासन के साथ कदम मिलाकर निरंतर खड़े है। इस देश का विकास तब होगा जब सबसे पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को विकास का लाभ मिल सके। आज विकास का लाभ दूर दराज क्षेत्रों में शिक्षा,सड़क,पानी के साथ ही अच्छे अस्पताल बन गए है।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने पूरे देश ओर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम जनसहभागिता,अधिकारियों के सहयोग से ही सफल होता है।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे जनपद के प्रत्येक नागरिक को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य से संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में आकांक्षी ब्लॉकों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण,कृषि एवं संबद्ध सेवाएं,आधारभूत संरचना,कौशल विकास एवं सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अच्छा काम किया है,वे सब बधाई के पात्र है।हमें अभी ओर कार्य कर उन्हें विकसित ब्लॉकों की श्रेणी में लाने की जरूरत है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाना चाहिए। क्योंकि जनप्रतिनिधियो को अपने क्षेत्र की समस्याओं की भी पूरी जानकारी होती है।उन्होंने ग्राम प्रधानों के साथ ही जिल पंचायत के सदस्यों को भी ट्रेनिंग दी जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के सिंह,परियोजना निदेशक के.एन.तिवारी,विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुलेखा सहगल,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,जिला अर्थ एवं सांख्यकीय अधिकारी नलिनी ध्यानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...