हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने कनखल स्थित तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली एवं कावड़ मेला सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस दौरान मेयर किरण जैसल कहा कि महादेव भगवान शिव की कृपा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार और हरिद्वार प्रशासन कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने और देश भर से आने वाले करोड़ों शिवभक्तों को सुविधाएं प्रदान करने में जुटा हुआ है। मेयर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन भी अपनी और से सफाई समेत अन्य सभी सुविधाएं कावंड़ियों को उपलब्ध करा रहा है। विभिन्न मंदिरों में भी कांवड़ियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर कर कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करना चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment