महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रमिक और महानगर अध्यक्ष अमित चंचल का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मायापुर स्थित यूनियन भवन में स्वागत कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग एवं वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्ग, जाति, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाला दल है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में पूरा सम्मान दिया जाता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने में योगदान देंगे। युवा नेता नितिन तेश्वर व वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखती है। समय-समय पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाता है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ता है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रमिक और महानगर अध्यक्ष अमित चंचल ने कहा कि संगठन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन की और से दी गयी है। उसे निष्ठा से निभाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ेगे।इस समय युवाओं का झुकाव कांग्रेस की ओर है। बीजेपी सरकार दलितों के साथ भेदभाव कर रही।दलितों पर शोषण दिनों दिन बढ़ रहा है।इस अवसर पर विजय प्रजापति,तरुण व्यास,अज्जू खान,दिव्यांश अग्रवाल,विकास स्वर्ण,अभिषेक गहलोत, सन्नी गोड़ीयाल,अनिल दत्ता,संजय सरगम आदि सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment