हरिद्वार। आवेदन करने के बीस दिन बाद भी पेयजल कनेक्शन नहीं दिए जाने पर उपभोक्ता चक्कर काटने को मजबूर हैं। जगजीतपुर स्थित राजविहार कालोनी निवासी सचिन गुप्ता ने बताया कालोनी में नई पेयजल लाइन डाली गयी है। लेकिन कुछ घरों में कनेक्शन नहीं दिए गए। इस पर उन्होंने राजा गार्डन स्थित उत्तराखंड पेयजल निगम कार्यालय में सपंर्क किया तो उन्हें बताया गया कि कनेक्शन के लिए आधार कार्ड की प्रति, सौ रूपए का स्टाम्प और फार्म भरना होगा। सचिन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कर कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया। उन्हें कहा गया कि एक सप्ताह में कनेक्शन कर दिया जाएगा। लेकिन बीस दिन बीतने के बाद भी अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया। कार्यालय के कई चक्कर काटने के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। हर बार एक दो दिन में कनेक्शन करने की बात कहकर टाल दिया जाता है।कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिलता। केवल एक दो कर्मचारी मिलते हैं। वे भी फ़ोन चलाने या वीडियो कॉल करने में व्यस्त रहते हैं। उपभोक्ता की समस्या का समाधान करने में उनकी कोई रूचि नहीें दिखती।मुख्यमंत्री धामी को भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए थोडा समय निकलना चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment