हरिद्वार। विभिन्न लम्बित मांगो को लेकर गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना गुरूवार को भी जारी रहा धरने पर उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि समविश्वविद्यालय की रक्षा के लिए कर्मचारी एकजूट हो सघर्ष जारी रखे हुए है। सभी कर्मचारी एक स्वर से समविश्वविद्यालय में तत्काल यू.जी.सी. अधिनियम 2023 को लागू किये जाने की मांग को लेकर आदोलनरत है। कर्मचारियों की मांग पर स्थानीय प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिए जाने के चलते कर्मचारी आंदोलनरत है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भारत सरकार व यू.जी.सी. द्वारा जारी यू.जी.सी.अधिनियम 2023 गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में लागू किया जाना छात्रों व कर्मचारियों के हित के लिए नियमानुसार आवश्यक है। जिसे अविलम्ब लागू किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में कर्मचारियों को पूर्ण विश्वास है कि जीत उन्ही की होगी जल्द ही समविश्वविद्यालय में यू.जी.सी.अधिनियम 2023 लागू होगा।कर्मचारियों के इस संघर्ष में विभिन्न सगंठनों व राजनैतिक दलों तथा बुद्धिजीवी वर्ग का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकेत्तर कर्मचारी धरने पर उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment