Skip to main content

कार्य पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता से पूरे किये जाये-मयूर दीक्षित

विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये निर्देश


हरिद्वार। ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थापना विकास तथा आजीविका संसाधनों में वृद्धि हेतु प्रभावी कार्य करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबन्धन कार्यालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में गरीब एवं निःसहाय व्यक्तियों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजनाएं बनाई जाये। कहा कि ग्रमीण क्षेत्रों में रोजगार हेतु मैनडेज़ बढ़ाये जायें तथा अधिक से अधिक कार्यों की मनरेगा से डबटेलिंग की जाये। जनभावनाओं,अपेक्षाओं तथा जन आवश्यकताओं के अनुरूप ही मनरेगा के अन्तर्गत कार्य प्रस्तावित किये जायें। उन्होंने कहा कि कार्य धरातल पर दीखें,कार्यों की जनता द्वारा सराहना मिले इसलिए कार्य पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता से पूरे किये जायें।उन्होंने लखपति दीदी योजना की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड विकास अधिकारियों को साप्ताहिक रूप से लखपति दीदी से मिलकर संचालित गतिविधियों की जानकारी लेने,सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने तथा गाईडेन्स देने के निर्देश दिये। उन्होंने रीप के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद में बड़े स्तर पर प्रभावशाली ग्रुप बनाये जाये जोकि आगे चलकर कम्पनी के रूप में कार्य कर सकें।कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कलस्टर आधारित कार्यों को बढ़ावा दिया जाये तथा पोल्ट्री फार्म्स को प्रोत्साहित करते हुए प्रयास किया जाये कि राज्य की चिकन की अधिकांश मांग जनपद से ही पूरी हो। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत चल रहे सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये कि एक भी अपात्र व्यक्ति पात्रता सूची में शामिल न हो सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीण विकास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की पहल पर पहली बार कांवड़ मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉल्स की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आगामी कांवड़ यात्रा में स्वंय सहायता समूहों के अधिक से अधिक स्टॉल लगवाये जाये। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने बताया कि जनपद में फूल की डिमाण्ड को देखते हुए अभिनव पहल करते हुए गेन्दे के फूल की खेती हेतु कोलकाता से नर्सरी मंगाई गई थी,जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने के कारण जनपद में गेन्दे की खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,परियोजना निदेशक केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,एपीडी नलिनीत घिल्डियाल सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...