Skip to main content

त्याग, तपस्या और सेवा संस्कृति की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन निराला स्वामी-राजमाता आश भारती

हरिद्वार। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भूपतवाला स्थित निरांला धाम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में संत समाज ने श्री नागेश्वर पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन ब्रह्मऋषि संत निराला स्वामी लहरी बाबा महाराज,ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं ब्रह्मलीन सुशीला माता का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा का पूरा जीवन भगवान महादेव को समर्पित रहा। उन्होंने जीवन पर्यंत भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए देश और धर्म की रक्षा की कामना की।निराला धाम की परमाध्यक्ष राजमाता स्वामी आशा भारती महाराज ने ब्रह्मलीन दादा गुरु स्वामी कृष्णानंद महाराज,गुरु मां सुशीला माता एवं निराला धाम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष निराला स्वामी लहरी बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आस्था विश्वास समर्पण से ही सद्गुरु प्राप्त होते है। अपने सद्गुरुओं पर विश्वास करते हुए सत्य सनातन धर्म संस्कृति के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी महाराज त्याग, तपस्या और सेवा संस्कृति की प्रतिमूर्ति थे। उनके द्वारा स्थापित सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। राजमाता स्वामी आशा भारती महाराज के शिष्य स्वामी नित्यानन्द भारती ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा परम शिवभक्त और संत समाज की दिव्य विभूति थे। स्वामी आशा भारती महाराज वयोव्ृद्ध अवस्था में भी जिस प्रकार आश्रम के सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रही हैं।वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी चिदविलासानंद,स्वामी अनंतानंद गिरी,महंत दिनेश दास,महंत रविदेव शास्त्री,महंत कृष्णानंद,महंत केशवानंद,शिवम महंत,स्वामी हरिहरानंद,स्वामी विनोद महाराज,स्वामी ज्योर्तिमयानंद,संत जगजीत सिंह,स्वामी श्याम प्रकाश, स्वामी शांतानंद सहित कई संत महंत व श्रद्धालु मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...